नशे के खिलाफ भीमनगर में निकाली गयी प्रभात फेरी

Updated:
विज्ञापन

पुलिस सप्ताह दिवस पर सीमावर्ती क्षेत्र भीमनगर में मंगलवार की सुबह बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 12वीं व 15वीं बटालियन की ओर से जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गयी.

विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया जागरूक वीरपुर. पुलिस सप्ताह दिवस पर सीमावर्ती क्षेत्र भीमनगर में मंगलवार की सुबह बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 12वीं व 15वीं बटालियन की ओर से जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गयी. प्रभात फेरी बटालियन मुख्यालय, भीमनगर वार्ड संख्या 02 से निकलकर पुरानी चौक, थाना व कस्टम कार्यालय, नया बाजार होते हुए सहरसा चौक तक पहुंची. जहां यह कार्यक्रम एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक में तब्दील हो गया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वर्तमान समय में समाज में तेजी से फैल रहे सूखे नशे के दुष्परिणामों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया. बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की प्रशिक्षु महिला जवानों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को भावुक कर दिया. नाटक के जरिये यह संदेश दिया गया कि किस प्रकार सूखा नशा न केवल व्यक्ति को, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बादी की ओर धकेल देता है. नाटक की समाप्ति के बाद आम लोगों से अपील की गयी कि वे स्वयं और अपने परिवार को नशा व सूखे नशे से दूर रखें, अन्यथा इसका दुष्परिणाम पूरे समाज को भुगतना पड़ सकता है. इस अवसर पर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के डीएसपी वासुदेव राय ने बताया कि 22 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार पूरे बिहार में पुलिस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. उद्घाटन के बाद दूसरे दिन प्रभात फेरी व नुक्कड़ नाटक का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां नशे का प्रचलन अधिक है. जिससे कई जिंदगियां बर्बाद हो चुकी है. इसी उद्देश्य से लोगों को जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. उन्होंने यह भी कहा कि शराब या किसी भी प्रकार का नशा स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है. इसी के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस लगातार प्रयासरत है. कार्यक्रम में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 12वीं व 15वीं बटालियन के पदाधिकारी, कर्मी व प्रशिक्षु जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन