ePaper

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का किया गया पुर्नगठन, बनायी गयी 53 सदस्यीय टीम

Updated at : 02 Jun 2024 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव विमल यादव कोशी क्षेत्र से नव मनोनीत पदाधिकारियों का अभिनंदन किया

विज्ञापन

सुपौल. जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने वर्ष 2024-25 के लिए उत्तर बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए 53 सदस्यीय प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों के नामों की सूची जारी की है. फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव विमल यादव कोशी क्षेत्र से नव मनोनीत पदाधिकारियों का अभिनंदन किया. इस दौरान शहर के विजय भारती होटल परिसर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में बताया कि जेएसएफ की राष्ट्रीय नेतृत्व व दायित्व निर्धारण समिति के सहमति के उपरांत यह मनोनयन किया गया है. उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि नव मनोनीत पदाधिकारी एवं सदस्य अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे. साथ ही राष्ट्रहित में फाउंडेशन के कार्यों को जन-जन पहुंचाएंगे. बताया कि देशहित में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग सहित विभिन्न राष्ट्रीय समस्याओं के निवारण हेतु चलाये जा रहे आंदोलन में सक्रिय योगदान देंगे. प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमार द्वारा जारी सूची में डॉ विजय शंकर चौधरी को सुपौल, कृष्णमोहन प्रसाद को बेतिया, सुनील मिश्रा अररिया को मार्गदर्शक मंडल सदस्य बनाया है. वहीं डॉ चरण दास, वीरेंद्र कुशवाहा, मोतिहारी शिवशंकर सरकार कटिहार, मनोज हार्दिक पुर्णिया, संजीव भगत सुपौल, अंकित कौशिक किशनगंज, प्रवीण चौरसिया खगड़िया को प्रदेश उपाध्यक्ष की जबावदेही सौंपी गयी है. जबकि सुरेश सुमन यादव सुपौल को प्रदेश संयोजक, अश्वनी झा नवगछिया, अमर शर्मा किशनगंज, विभाष झा अररिया को सह संयोजक बनाया गया. डॉ कुणाल उत्कर्ष सहरसा को प्रदेश संगठन मंत्री, सुमन झा, राहुल यादव मधेपुरा, आदित्य कुमार समस्तीपुर, लखन तिवारी गोपालगंज सुबोध मोहन ठाकुर को प्रदेश महासचिव की जबावदेही दी गयी है. राजेश शर्मा हाजीपुर, सुमन चन्द्र सिंह सुपौल, राजीव साह शिवहर, महेंद्र झा व प्रमोद महतो कटिहार, अभिषेक सिंह सहरसा, प्रशांत मिश्रा पुर्णिया, राहुल आनंद सीतामढ़ी, जितेंद्र जीत को बेगूसराय का प्रदेश सचिव बनाया गया. डॉ वीरेंद्र मेहता व राज प्रकाश चौधरी को अररिया का प्रदेश कोषाध्यक्ष, चंदन सिन्हा को बौद्धिक प्रमुख, शुभम झा को पूर्णिया का सूचना एवं संपर्क प्रभारी, रवि रंजन श्रीवास्तव सिवान को व्यवस्था प्रबंधन प्रभारी, प्रीतम यादव बुलबुल अररिया को प्रचार प्रसार प्रभारी, डॉ अनुज गिरी को सुपौल, मृणाल शेखर व सुकांत आदर्श अररिया को मीडिया प्रभारी, विनोद सिन्हा पूर्णिया अभिषेक मेहता को सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में मनोनीत करने के साथ-साथ 10 कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में नामों की घोषणा किया गया है. मौके पर मधेपुरा जिलाध्यक्ष इंदुभूषण कुमार, शिवजी कुमार, रंजीत कुमार, रामलोचन कुमार, मनोरंजन कुमार सहित जेएसएफ सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन