प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन, अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में करें नामांकन : बीईओ

Updated:
विज्ञापन

गुरु गोष्ठी में शामिल हुए प्रधानाध्यापक व शिक्षक

विज्ञापन

– गुरु गोष्ठी में शामिल हुए प्रधानाध्यापक व शिक्षक छातापुर. मुख्यालय स्थित सुरपत सिंह उच्च प्लस टू विद्यालय के सभागार में मंगलवार को गुरु- गोष्ठी का आयोजन किया गया. प्रभारी बीइओ देश कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में प्रखंड क्षेत्र के प्रधानाध्यापक व शिक्षक उपस्थित हुए. गोष्ठी में बीइओ ने शैक्षणिक एवं असैनिक कार्यों की समीक्षा कर प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बीइओ ने कहा कि 15 अप्रैल तक सभी विद्यालयों में प्रवेश उत्सव आयोजित कर अधिक से अधिक नये नामांकन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करना है. वहीं ई शिक्षा कोष पोर्टल पर सभी छात्र छात्राओं का प्रोग्रेशन ससमय दर्ज करें. कक्षा पांच एवं कक्षा आठ में उत्तीर्ण छात्रों को विद्यालय परित्याग प्रमाणपत्र निर्गत करने में कोताही नहीं बरतने को कहा. ताकि ऐसे छात्र छात्राएं सहजता से अगली कक्षा में अपना नामांकन करा सके. कहा कि परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं के बीच प्रगति पत्रक का वितरण सुनिश्चित किया जाए. वहीं पाठ्य पुस्तकों का समय पर उठाव कर सभी छात्रों के बीच वितरण किया जाए. सभी एचएम वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र तैयार कर विद्यालय स्तर पर सुरक्षित रखें. कक्षा तीन से आठ तक के छात्र-छात्राओं का प्रत्येक सोमवार साप्ताहिक मूल्यांकन किया जाना है. मूल्यांकन पश्चात वर्गवार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों की सूची विभाग को समर्पित करें. वहीं सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के अर्द्धवार्षिक और वार्षिक मूल्यांकन में प्राप्त अंकों को ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर ससमय दर्ज किया जाए. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भी प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जाए, सभी विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं की ड्रेसकोड में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें. बीइओ ने पीएम पोषण योजना का नियमित रूप से और निर्धारित समय पर संचालित करने का निर्देश दिया. कहा कि मेनू के मुताबिक एमडीएम संचालन में अनियमितता पाये जाने पर समुचित कार्रवाई की जायेगी. प्रत्येक माह की 10 तारीख तक छात्र-छात्राओं का हेल्थ चेकअप एवं आइएफए रिपोर्ट पोर्टल पर निश्चित रूप से अपलोड करें. गोष्ठी में एमडीएम साधनसेवी मनोज कुमार गुप्ता, बीडीएमसी सुमन कुमार सहित कई बीआरसी कर्मी मौजूद रहे

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन