पटना सिटी की इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर युवती को धमकी, एआई से अश्लील फोटो वायरल करने की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna Crime News; इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर युवती को लगातार धमकी दी जा रही है. आरोपी AI से अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की चेतावनी दे रहा है. परेशान युवती ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस जांच में जुटी.

विज्ञापन

Patna Crime News: (नितिश सिंह की रिपोर्ट)
पटना सिटी इलाके की एक युवती को एक युवक लगातार सोशल मीडिया के जरिए परेशान कर रहा है. आरोपी ने युवती की फोटो इंस्टाग्राम से लेकर कई फर्जी अकाउंट बना लिए हैं और उन्हें बार-बार बदलकर उत्पीड़न कर रहा है.

विज्ञापन

एआई से अश्लील फोटो बनाने की धमकी

आरोप है कि युवक एआई तकनीक का इस्तेमाल कर युवती की फोटो को अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने और उसके परिचितों को भेजने की धमकी दे रहा है, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से काफी परेशान है.

बार-बार बनाता है फर्जी अकाउंट

युवती के अनुसार, जब भी वह किसी फर्जी अकाउंट की शिकायत करती है, आरोपी उसे बंद कर देता है और फिर नया अकाउंट बनाकर उत्पीड़न शुरू कर देता है. यह सिलसिला पिछले कई दिनों से लगातार जारी है.

साइबर थाने में दर्ज कराया गया मामला

लगातार परेशान होने के बाद युवती ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस को उसने फर्जी अकाउंट, धमकी भरे मैसेज और स्क्रीनशॉट भी सबूत के तौर पर सौंपे हैं.

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साइबर थाना की टीम सोशल मीडिया अकाउंट्स और तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके.

ALSO READ: पटना में उमस और तेज धूप का असर जारी, तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना; मानसून कमजोर, बारिश के आसार बेहद कम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन