12 मार्च को मेगा जॉब कैंप, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

Updated:
विज्ञापन

निदेशालय, नियोजन एवं प्रशिक्षण (नियोजन) बिहार द्वारा जिला नियोजनालय (संयुक्त श्रम भवन) परिसर में एक दिवसीय मेगा जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन

सुपौल. युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार पटना के तत्वाधान में निदेशालय, नियोजन एवं प्रशिक्षण (नियोजन) बिहार द्वारा जिला नियोजनालय (संयुक्त श्रम भवन) परिसर में एक दिवसीय मेगा जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. यह रोजगार शिविर 12 मार्च को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक आयोजित होगा. इस मेगा जॉब कैम्प में कई नामी कंपनियां भाग ले रही है. इन कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शिविर स्थल पर ही सीधे साक्षात्कार और अन्य मापदंडों के आधार पर 240 योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. दिव्यांग (निःशक्त) अभ्यर्थियों के लिए भी विशेष रोजगार शिविर रखा गया है. प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे दलालों, एजेंटों या बाहरी स्रोतों के प्रलोभन से बचें. सीधे नियोजक कंपनियों से संपर्क करें. सभी कंपनियां निजी क्षेत्र की है. विभाग केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका निभा रहा है. रोजगार की तलाश कर रहे इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर शिविर स्थल पर पहुंच कर इस अवसर का लाभ उठाएं.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन