भाजपा सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर बैठक

बैठक की अध्यक्षता बसंतपुर पूर्वी मण्डल अध्यक्ष आशीष देव ने की
वीरपुर. आगामी दो सितंबर से शुरू होने वाले भाजपा सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर बसंतपुर पूर्वी मण्डल के परमानंदपुर पंचायत के कोषाध्यक्ष गणेश प्रसाद साह के निज आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बसंतपुर पूर्वी मण्डल अध्यक्ष आशीष देव ने की. आयोजित बैठक में आगामी 02 सितंबर से शुरू हो रहे भाजपा सदस्यता अभियान के सफल संचालन को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. बैठक में सदस्यता अभियान प्रभारी सुशील कुमार मेहता तथा जिला उपाध्यक्ष अर्चना मेहता भी मौजूद रहे. सदस्यता अभियान को सफल बनाने काे लेकर बूथ स्तर पर कम से कम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया. बैठक में पार्टी के प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष तथा कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




