संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत में एक नवविवाहिता की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

छातापुर. थाना क्षेत्र की लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत में एक नवविवाहिता की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है. मृत महिला की पहचान पंचायत के वार्ड दो निवासी रामचंद्र मंडल की करीब 17 वर्षीय पुत्री प्रीति देवी के रूप में हुई है. प्रीति ने पांच माह पूर्व गांव के ही स्व दिनेश मंडल के पुत्र नीतीश कुमार के साथ घर से भागकर प्रेम विवाह किया था. मृतका के मायके पक्ष की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया. मायके पक्ष के लोग ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि ससुराल पक्ष के लोग बीमारी की वजह बता रहे हैं. बहरहाल, पुलिस मामले के गहन छानबीन में जुट गयी है. इस संदर्भ में पूछने पर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार झा ने बताया कि मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस मृतका के घर पहुंची थी. शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है. पोस्टमार्टम से ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मामले में अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन