विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Updated at : 10 Mar 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

परिजन मौके पर पहुंचे तो ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो चुके थे.

विज्ञापन

कुनौली डगमारा थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव वार्ड संख्या 06 में रविवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. मृतका की पहचान मो कलाम की पत्नी खुशबू खातून के रूप में हुई है, जिसका एक तीन वर्षीय बेटा भी है. घटना के बाद मृतका के पति सहित ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही डगमारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. मृतका के मायके पक्ष चांदसिंहपट्टी गांव वार्ड नंबर 05 निवासी शमीम, इम्तियाज, जसीम और नौशाद सहित अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि खुशबू खातून की हत्या की गई है. मायके वालों बताया कि सोमवार की सुबह ससुराल पक्ष के लोगों ने फोन कर बताया कि खुशबू गिरने से घायल हो गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई. लेकिन जब परिजन मौके पर पहुंचे तो ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो चुके थे. परिजनों का आरोप है कि खुशबू के पति का प्रेम प्रसंग था, जिसका वह विरोध करती थी. इसी के चलते उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. इस संबंध में डगमारा थानाध्यक्ष रामानुज सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत की सूचना मिली है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन