अग्निशमन सेवा सप्ताह पर मैराथन का आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

मैराथन में अनिल कुमार ने प्रथम स्थान, शैलेन्द्र कुमार ने द्वितीय तथा रमेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

विज्ञापन

निर्मली. अग्निशमन सेवा सप्ताह के मौके पर अनुमंडल अग्निशामक पदाधिकारी अक्षयवर नाथ के नेतृत्व में एचपीएस कॉलेज मैदान में जनजागरूकता के उद्देश्य से एक मैराथन का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में राजु फिजिकल ग्रुप के सहयोग से अग्निशमन सेवा के कर्मियों एवं फिजिकल ग्रुप के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. मैराथन में अनिल कुमार ने प्रथम स्थान, शैलेन्द्र कुमार ने द्वितीय तथा रमेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. विजेताओं को अग्निशमन पदाधिकारी अक्षयवर नाथ ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम के अगले चरण में फिजिकल ग्रुप के छात्रों के बीच अग्निशमन कर्मियों ने आग लगने की विभिन्न स्थितियों में सुरक्षा उपायों एवं बचाव के गुर सिखाए. इस दौरान उपस्थित अग्निशमन कर्मियों में इन्देश कुमार, नरेश कुमार, भानु चौहान, शैलेन्द्र कुमार, सुभाष कुमार, विजेन्द्र कुमार, भीम शंकर कुमार, रंजीत कुमार, पवन कुमार एवं रंजन कुमार शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन