लायंस क्लब ने स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का किया वितरण

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 27 Apr 2026 7:42 PM

विज्ञापन

सभी अतिथियों ने अपने हाथों से बच्चों के बीच सामग्री वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया

विज्ञापन

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के सिमराही नगर पंचायत अंतर्गत पिपराही स्थित रामप्रसाद सावित्री देवी सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में सोमवार को लायंस क्लब सिमराही, राघोपुर, गनपतगंज के बैनर तले स्कूली बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर, चॉकलेट सहित अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की गई. वितरण कार्यक्रम में लायंस क्लब के अध्यक्ष सचिन माधोगड़िया, उपाध्यक्ष सीए सोनू पंसारी, कोषाध्यक्ष गोपाल पंसारी, सदस्य आनंद अग्रवाल के साथ साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष भारती एवं आचार्या रूबी कुमारी मौजूद रही. सभी अतिथियों ने अपने हाथों से बच्चों के बीच सामग्री वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सचिन माधोगड़िया ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है. उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम वर्ग का दायित्व है कि वे जरूरतमंद बच्चों की सहायता करें, ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रह जाए. उन्होंने कहा कि लायंस क्लब हमेशा लोगों की सेवा में जुटी रहती है. ब्लड डोनेशन कैम्प, पर्यावरण सुरक्षा सहित अनेकों जनसरोकार की कार्य करती रहती है. आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्यो को जारी रखेगा. वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष भारती ने लायंस क्लब के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है. उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. आचार्या रूबी कुमारी ने भी धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन