कॉरपोरेट होटल में जुआ-सट्टा का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार, 6.25 लाख नकद समेत कार व बाइक जब्त

Updated:
विज्ञापन

सहरसा, सुपौल व पूर्णिया जिले के हैं आरोपित

विज्ञापन

– सहरसा, सुपौल व पूर्णिया जिले के हैं आरोपित सुपौल. जिला मुख्यालय के लोहिया नगर चौक स्थित कॉरपोरेट होटल में पुलिस ने अवैध जुआ व सट्टा का भंडाफोड़ किया है. पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस के निर्देशानुसार नशा, जुआ, लॉटरी एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई की गयी. सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक (साइबर), सुपौल के संयुक्त नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर होटल में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान होटल परिसर से जुआ, सट्टा खेलते हुए कुल 10 व्यक्तियों को निगरानी में लिया गया. निगरानी में लिए गए व्यक्तियों में रवि रंजन, विरेंद्र चौधरी, उमेश कुमार ठाकुर, रवि शंकर, अर्जुन चौधरी, सुमन कुमार, जयप्रकाश कुमार, कुंदन कुमार, सोनू कुमार एवं निसीत कुमार शामिल हैं. सभी आरोपी सुपौल, पूर्णिया एवं सहरसा जिले के निवासी बताए गए है. छापेमारी के दौरान पुलिस टीम द्वारा जुआ स्थल से 06 लाख 25 हजार 452 रुपये नकद, 12 मोबाइल, 21 एटीएम कार्ड, लांसर के 14 सेट ताश के पत्ते, सिगरेट, तंबाकू, रजनीगंधा, माचिस, पर्स तथा 05 पैन कार्ड बरामद किए गए. इसके अलावा, आरोपियों की निशानदेही पर 02 कार एवं 02 बाइक, 07 आरसी को विधिवत जब्त कर सुपौल थाना लाया गया. पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया. इसके पश्चात इस संबंध में सुपौल थाना में कांड दर्ज कर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया. आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सभी अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन