पुलिस सप्ताह दिवस पर मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल मैच का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर मंगलवार को छातापुर थाना परिसर में मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल मैच का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

छातापुर. पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर मंगलवार को छातापुर थाना परिसर में मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल मैच का आयोजन किया गया. थानाध्यक्ष प्रमोद झा के नेतृत्व में पुलिस एवं मिडिया प्रतिनिधि व जनप्रतिनिधियों के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला 15-15 के स्कोर पर ड्रा रहा. खेल में खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल और खेल भावना देखने को मिली. पूरे मुकाबले के दौरान दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा और तालियां बजती रही. थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने कहा कि पुलिस सप्ताह मनाने का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करना तथा संवाद को बढ़ावा देना है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से पुलिस-जन संबंध और अधिक सुदृढ़ होते हैं. समाज में सकारात्मक संदेश जाता है. पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रमोद झा, पीएसआई कन्हैया कुमार, भरत दास, अजीत कुमार, गौरव कुमार, जयप्रकाश यादव, शंकर कुमार एवं शशिकांत सिंह शामिल थे. वहीं प्रेस प्रतिनिधियों में संजय कुमार, राजेश कुमार चौधरी, इमरान खान, अभिमन्यु मिश्र, आलोक कुमार एवं रियाज खान ने भाग लिया. जनप्रतिनिधियों में मुखिया किशोर कुमार मुन्ना, मुखिया प्रतिनिधि मकसूद मसन, समाजसेवी गुंजन भगत, पंसस मो नूरुद्दीन आदि की मौजूदगी रही.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन