आग लगने से चार घर जले
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Apr 2024 11:32 PM
घटना में एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया, जबकि लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी
सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में मंगलवार की दोपहर घूरा से आग लगने के कारण दो फूस व टीना की दो झोपड़ियां जल गयीं. घटना में दो लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गयी. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बिंदेश्वर यादव के घर में घूरा से आग लगने लगने के कारण दो फूस व टीना की झोपड़यिां और अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित अन्य कीमती सामग्री जल कर राख हो गयी. आगजनी की घटना की सूचना पर दो दमकल पहुंची, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. आगजनी की घटना में गृहस्वामी बिंदेश्वर यादव भी झुलस गये, जिसका इलाज सीएचसी-भपटियाही में डॉ मोसीम रजा ने किया. घटना की सूचना पर सीओ धीरज कुमार, भपटियाही थानाध्यक्ष किशोर कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










