छोटे पर्दे की क्वीन हैं एकता कपूर, जानिए कैसे बनीं करोड़ों की मालकिन

Published by : Pushpanjali Updated At : 07 Jun 2026 8:43 AM

विज्ञापन

Ekta Kapoor की फाइल फोटो

Ekta Kapoor Net Worth: टीवी क्वीन एकता कपूर आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं. 95 करोड़ रुपये की अनुमानित संपत्ति, मुंबई में आलीशान घर, लग्जरी कारों का कलेक्शन और सफल प्रोडक्शन कंपनी के दम पर उन्होंने मनोरंजन जगत में खास पहचान बनाई है.

विज्ञापन

Ekta Kapoor Net Worth: भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे सफल प्रोड्यूसर्स में से एक एकता कपूर आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं. दिग्गज अभिनेता जितेंद्र की बेटी एकता ने अपने दम पर मनोरंजन जगत में अलग पहचान बनाई है. उन्हें ‘टीवी क्वीन’ कहा जाता है, क्योंकि उनके बनाए कई धारावाहिक वर्षों तक दर्शकों की पहली पसंद बने रहे.

टीवी की दुनिया में बनाया बड़ा नाम

एकता कपूर ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘हम पांच’ से की थी. इसके बाद उन्होंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कहानी घर घर की’, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘नागिन’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे कई लोकप्रिय शोज दिए. इन कार्यक्रमों ने उन्हें टीवी इंडस्ट्री की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शामिल कर दिया.

कितनी है एकता कपूर की नेटवर्थ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकता कपूर की कुल संपत्ति करीब 95 करोड़ रुपये बताई जाती है. उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा टीवी शोज, फिल्मों और डिजिटल कंटेंट के निर्माण से आता है. इसके अलावा वह बालाजी टेलीफिल्म्स की प्रमुख भी हैं, जो देश की बड़ी प्रोडक्शन कंपनियों में गिनी जाती है.

करोड़ों के घरों की मालकिन हैं एकता

एकता कपूर के पास मुंबई के जुहू इलाके में एक शानदार बंगला है, जिसका नाम ‘कृष्णा’ है. इसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा उनके पास मुंबई के एक पॉश इलाके में लग्जरी अपार्टमेंट भी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है. उनका लाइफस्टाइल अक्सर चर्चा में बना रहता है.

लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन

एकता कपूर को महंगी और लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है. उनके कार कलेक्शन में कई प्रीमियम गाड़ियां शामिल हैं. यही वजह है कि उनका नाम टीवी इंडस्ट्री की सबसे अमीर और सफल महिला प्रोड्यूसर्स में लिया जाता है.

यह भी पढ़ें: अमृता राव ने ठुकराईं थीं ये सुपरहिट फिल्में, सलमान खान के साथ काम करने से भी किया था इनकार

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola