राघोपुर से पटना तक गूंजेगी चौकीदारों की आवाज

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 06 Jun 2026 6:17 PM

विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि चौकीदार एवं दफादार ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं

विज्ञापन

-पुस्तैनी नौकरी बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर संघ की बैठक-18 जून को गांधी मैदान पटना में प्रदर्शन का आह्वानराघोपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित डाक बंगला परिसर में शुक्रवार की संध्या चौकीदार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता राघोपुर थाना चौकीदार संघ के अध्यक्ष कपिल देव पासवान ने की.

बैठक में बिहार राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत संघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ संत सिंह, जिला अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष ललित कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. बैठक में दफादार एवं चौकीदारों की पुस्तैनी नौकरी बहाल करने सहित विभिन्न लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई. वक्ताओं ने कहा कि चौकीदार एवं दफादार ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सरकार को गंभीर पहल करनी चाहिए. राष्ट्रीय महासचिव डॉ संत सिंह ने कहा कि दफादार-चौकीदारों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्षरत है. उन्होंने बताया कि पुस्तैनी नौकरी की व्यवस्था समाप्त होने से हजारों परिवारों के सामने आजीविका और भविष्य का संकट उत्पन्न हो गया है.

प्रदर्शन में राज्यभर से हजारों दफादार एवं चौकीदार लेंगे भाग

उन्होंने जानकारी दी कि दफादार-चौकीदारों के भाग्य विधाता एवं पूर्व सांसद स्व राम अवधेश सिंह की 89वीं जयंती के अवसर पर आगामी 18 जून को दोपहर 1 बजे पटना के उत्तरी गांधी मैदान में बिहार राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत के बैनर तले विशाल रोषपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. इस प्रदर्शन में राज्यभर से हजारों दफादार एवं चौकीदार भाग लेंगे. डॉ संत सिंह ने सभी कार्यरत एवं सेवानिवृत्त चौकीदारों, दफादारों तथा उनके आश्रितों से बड़ी संख्या में पटना पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा. बैठक में भिखारी पासवान, रामकुमार, रामविलास पासवान, सुरेश पासवान, दिनेश पासवान, लक्ष्मण, सुमन, पवन, मो. इस्माइल, बबलू, तमन्ना परवेज़, राजकिशोर पासवान, श्रीचरण पासवान, मो. कमरुल, मो. सोवराती, देवराम शर्मा सहित दर्जनों चौकीदार उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन