बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दिलायी गर्मी से राहत

चिलचिलाती धूप के कारण दिन के समय घरों से निकलना मुश्किल हो गया था
-बादलों की दस्तक और फुहारों से खिल उठे चेहरे, किसानों के लिए भी बनी राहत की सौगात
प्रतापगंज.
प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली. आसमान में घने बादल छा गए और हल्की बारिश शुरू हो गई. सुबह से रुक-रुक कर हुई बारिश ने पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत प्रदान की. क्षेत्र के लोग लंबे समय से तेज धूप और बढ़ते तापमान की मार झेल रहे थे. चिलचिलाती धूप के कारण दिन के समय घरों से निकलना मुश्किल हो गया था, जबकि उमस भरी गर्मी ने जनजीवन को भी प्रभावित कर रखा था. बीते 29 मई को हुई बारिश के बाद कुछ समय के लिए मौसम सुहावना हुआ था, लेकिन उसके बाद फिर तेज धूप निकलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई थी.खेतों में बढ़ी नमी, फसलों को मिलेगा लाभ
शनिवार सुबह जैसे ही बादलों ने आसमान को ढका और हल्की बारिश शुरू हुई, लोगों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई देने लगी. बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक घुल गई, जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया. वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है. बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे फसलों को लाभ मिलेगा. किसानों का कहना है कि वर्तमान स्थिति में अगले एक सप्ताह तक फसलों को सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे समय और लागत दोनों की बचत होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










