विश्व पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर महादलित बस्ती में लगाये गये पौधे

इस दौरान स्थानीय लोगों के बीच पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया
राघोपुर.
विश्व पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर नगर पंचायत सिमराही में व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया. भाजपा नेता सचिन माधोगड़िया के नेतृत्व में वार्ड नंबर 10 स्थित महादलित टोला एवं डीहवार स्थान पर फलदार और छायादार पौधे लगाए गए. इस दौरान स्थानीय लोगों के बीच पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया.उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, नगर महामंत्री प्रशांत आयुष वर्मा, रेखा देवी, विजय मंडल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया. उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधारोपण अभियान में सक्रिय सहयोग किया. इस अवसर पर भाजपा नेता सचिन माधोगड़िया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में एक पेड़ मां के नाम अभियान संचालित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित करना है. उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण पर्यावरण पर लगातार खतरा बढ़ रहा है. ऐसे में पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे सरल और प्रभावी उपाय है. पेड़-पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. श्री माधोगड़िया ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें संरक्षित रखने की अपील करते हुए कहा कि पौधरोपण को केवल एक औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इसे जनभागीदारी से जुड़े जनआंदोलन का रूप देना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










