तिलयुगा नदी में नहाने के दौरान किशोर की डूबने से मौत

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 06 Jun 2026 6:41 PM

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन शुरू की

विज्ञापन

निर्मली.

थाना क्षेत्र अंर्तगत तिलयुगा नदी में शनिवार दोपहर को नहाने के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गई. जानकारी अनुसार जरौली-इस्लामपुर मार्ग स्थित आरसीसी पुल के नीचे की है. जहां किशोर नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया.

घटना की जानकारी मिमलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे. मृतक की पहचान निर्मली थाना क्षेत्र के हरियाही पंचायत वार्ड नंबर चार स्थित जरौली गांव निवासी लक्ष्मी कामत के पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है.

काफी मशक्कत के बाद किशोर को निकाला गया नदी से बाहर

जानकारी अनुसार हिमांशु अन्य बच्चों के साथ तिलयुगा नदी में नहाने गया था. इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन शुरू की. काफी मशक्कत के बाद किशोर को नदी से बाहर निकाला गया और तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली ले जाया गया. हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली के डॉ मो जावेद अनवर ने बताया कि नदी में डूबने के बाद बच्चे को अस्पताल लाया गया था, लेकिन जांच के दौरान उसे मृत पाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही निर्मली थानाध्यक्ष सियावर मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए कब्जे में ले लिया. निर्मली सीओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सरकार द्वारा निर्धारित आपदा राहत एवं अन्य योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन