ePaper

पौष पूर्णिमा पर कोसी बराज पर उमड़ा आस्था का सैलाब, स्नान-पूजन के साथ जमकर हुई खरीदारी

Updated at : 03 Jan 2026 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
पौष पूर्णिमा पर कोसी बराज पर उमड़ा आस्था का सैलाब, स्नान-पूजन के साथ जमकर हुई खरीदारी

श्रद्धालुओं ने कोसी नदी में लगायी आस्था की डुबकी

विज्ञापन

– श्रद्धालुओं ने कोसी नदी में लगायी आस्था की डुबकी वीरपुर. पौष माह की पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार की सुबह कोसी बराज स्थित घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. श्रद्धालुओं ने घने कोहरे के बीच आस्था की डुबकी लगाई. मंदिरों में पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया. पूरे दिन कोहरा छाया रहा, लेकिन पूर्णिमा के महत्व के कारण सुबह से ही कोसी बराज पर भारी भीड़ जुटी रही. भारतीय क्षेत्र के साथ-साथ नेपाल प्रभाग से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कोसी बराज पहुंचे. पूर्णिमा को लेकर एक जनवरी से ही तैयारियां शुरू हो गई थी. मेले की दुकानें सज चुकी थी. स्नान और पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने मेले में जमकर खरीदारी की. नेपाली नारंगी, तेजपत्ता, मोर पंख, बांसुरी सहित अन्य धार्मिक व सजावटी वस्तुओं की खूब बिक्री हुई. वहीं नाव के शौकीनों ने कोसी नदी में नौका विहार का भी आनंद लिया. नए साल के दिन पैदल आवागमन के कारण भीड़ अपेक्षाकृत कम रही थी. लेकिन शनिवार को भारतीय प्रभाग से वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं होने और नेपाल से अधिक लोगों के पहुंचने के कारण मेले में काफी भीड़ देखी गई. भीड़ नियंत्रण के लिए स्थानीय मेला कमेटी के स्वयंसेवक, नेपाल ट्रैफिक पुलिस और नेपाल पुलिस की तैनाती की गई थी. कोसी बराज से पश्चिम दिशा में करीब तीन किलोमीटर और पूरब दिशा में लगभग दो किलोमीटर तक घंटों वाहनों की लंबी कतारें लगी रही. अत्यधिक भीड़ के कारण कई श्रद्धालुओं को शनिवार को भी पैदल ही बराज तक पहुंचना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन