वर्ष का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 14 बेंच गठित

Updated:
विज्ञापन

वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन 10:00 बजे व्यवहार न्यायालय सुपौल के प्रांगण में दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा

विज्ञापन

सुपौल. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देश व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अनंत सिंह के मार्गदर्शन में सुपौल न्याय मंडल में वर्ष का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च 2026 शनिवार को किया जाएगा. इस अवसर पर सुलह-समझौते के आधार पर मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए कुल 14 बेंचों का गठन किया गया है. जानकारी के अनुसार, सुपौल न्याय मंडल में 11 बेंच व वीरपुर अनुमंडलीय न्यायालय में 03 बेंच बनाए गए हैं. इन बेंचों में विभिन्न प्रकार के सुलहनीय मामलों का निपटारा आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा. लोक अदालत में सभी प्रकार के सुलहनीय आपराधिक मामले, वाहन दुर्घटना दावा (क्लेम) से जुड़े मामले, चेक बाउंस के मामले, बैंक ऋण से संबंधित विवाद, तथा बिजली विभाग से जुड़े मामलों का नि:शुल्क और त्वरित निष्पादन किया जाएगा. इससे पक्षकारों को लंबित मामलों से शीघ्र राहत मिलने की उम्मीद है. वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन 10:00 बजे व्यवहार न्यायालय सुपौल के प्रांगण में दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा, साथ ही पक्षकारों की समस्याओं के समाधान और मार्गदर्शन के लिए सुपौल न्याय मंडल के ओल्ड बिल्डिंग तथा न्यू बिल्डिंग दोनों भवनों के प्रांगण में हेल्प डेस्क भी लगाए जाएंगे, जहां लोगों को आवश्यक सहायता और जानकारी प्रदान की जाएगी.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन