फूस की घर में लगी आग, मां-बेटी जिंदा जली, पसरा मातमी सन्नाटा

Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र के बलवा पुनर्वास वार्ड नंबर 01 में रविवार की रात एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डूबो दिया.

विज्ञापन

– नगर परिषद क्षेत्र के बलवा पुनर्वास में घटी घटना 22 वर्षीया मां 04 वर्षीया मासूम पुत्री की घटना में गयी जान सुपौल. नगर परिषद क्षेत्र के बलवा पुनर्वास वार्ड नंबर 01 में रविवार की रात एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डूबो दिया. ईंट और फूस से बने एक छोटे से घर में लगी आग ने एक 22 वर्षीया महिला और उसकी चार वर्षीया मासूम बच्ची की जान ले ली. इस दर्दनाक हादसे में नीलम देवी और उनकी पुत्री अंजली कुमारी की जिंदा जलने से मौत हो गयी. पल भर में एक हंसता-खेलता परिवार राख में बदल गया. जानकारी के अनुसार, मृतका नीलम देवी प्रमोद पासवान की पुत्री थी. उनकी शादी करीब 07-08 वर्ष पूर्व सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आरन बिशनपुर निवासी पिंटू यादव से हुई थी. शादी के बाद नीलम अपने ससुराल में रह रही थी, जबकि पति पिंटू यादव रोज़गार के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं. उनका एक छोटा बेटा भी पिता के साथ दिल्ली में ही रह रहा था. बेटी के साथ मायके आयी थी नीलम रविवार को नीलम देवी अपनी चार साल की बेटी अंजली कुमारी के साथ मायके, बलवा पुनर्वास आयी हुई थी. किसी को अंदेशा नहीं था कि यह यात्रा उनकी जिंदगी की आखिरी यात्रा बन जायेगी. बताया जा रहा है कि घर में अचानक आग लग गयी. घर ईंट और फूस का बना था, इसलिए आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया. जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते और मदद के लिए दौड़ते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी तेज़ थी कि घर के अंदर फंसी नीलम और अंजली बाहर नहीं निकल सकी. चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे. बाल्टी और हैंडपंप से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की गयी, लेकिन फूस की छत और घर में मौजूद ज्वलनशील सामान के कारण आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो गया. कुछ ही पलों में मां और बेटी की ज़िंदगी समाप्त हो गयी.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन