ePaper

एनएच 327 एडी निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण

Updated at : 02 Mar 2026 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
एनएच 327 एडी निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण

सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

विज्ञापन

– गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया विशेष जोर सुपौल जिले में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है. इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी सावन कुमार द्वारा सरायगढ़ प्रखंड अंतर्गत लालगंज बाजार में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 327 एडी का स्थल निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति की गहन समीक्षा की. उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित पदाधिकारियों एवं संवेदक से कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने संवेदक को निर्देशित किया कि कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि आम जनता को शीघ्र आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके. जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग न केवल यातायात का साधन है, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास की रीढ़ होता है. समय पर और गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण से व्यापार, रोजगार और आपातकालीन सेवाओं को भी मजबूती मिलती है. उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि निर्माण कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़ता रहे. इसके उपरांत जिलाधिकारी ने लालगंज बाजार के निकट स्थित एक पोखर का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को पोखर के सौंदर्यीकरण, नियमित साफ-सफाई और जल संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया. साथ ही पोखर के आसपास हरित वातावरण विकसित करने, पौधरोपण कराने और स्थानीय लोगों को इससे जोड़ने पर भी जोर दिया. जिलाधिकारी ने कहा कि पोखर न केवल जल संरक्षण का महत्वपूर्ण स्रोत हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी इनकी अहम भूमिका होती है. यदि इनका सही ढंग से संरक्षण और सौंदर्यीकरण किया जाए, तो यह क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र भी बन सकता है. निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के कर्मी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन