चैती दुर्गा मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, नगर भ्रमण के बाद प्रतिमा विर्सजन आज

Updated:
विज्ञापन

बड़ी संख्या में महिलाएं माता की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार व समाज के लिए मंगलकामना की

विज्ञापन

सुपौल. चैती नवरात्र के नौवें दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के नौंवे स्वरूप माता सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गयी. इस दौरान जिला मुख्यालय अंतर्गत चकला निर्मली स्थित चैती दुर्गा मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. बड़ी संख्या में महिलाएं माता की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार व समाज के लिए मंगलकामना की. महानवमी के अवसर पर मंदिर में आचार्य नूतन झा ने मुख्य यजमान सोनू सिंह को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता की पूजा अर्चना कराया, जिसके बाद मंदिर परिसर में काशी विश्वनाथ के पंडितों के द्वारा हवन कराया गया. हवन में पूजा समिति के सदस्य समेत अन्य श्रद्धालु भी शामिल हुए. नवरात्र के मौके पर मेले का भी आयोजन किया गया. इसमें लगे झूले बच्चों के आकर्षण के केंद्र बना रहा. मौके पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष डॉ विजय शंकर चौधरी, सचिव प्रभात सिंह, वार्ड पार्षद मनीष कुमार सिंह उर्फ मनमन, जयंत मिश्रा, सचिन चौधरी, अनुनय ठाकुर, नवनीत मिश्रा, शशि कुमार, साकेत सिंह, डॉ डीके मिश्रा, तुषार ठाकुर, नवीन कुमार, दीपक सिंह, चंदन कुमार, मयंक सिंह, अंकित कौशिक आदि मौजूद थे. पूजा समिति सचिव प्रभात सिंह ने बताया कि प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को नगर भ्रमण के बाद चकला निर्मली स्थित पोखर में किया जायेगा.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन