सीवान में महिला पर कुदाल से हमला, आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट

Updated:
विज्ञापन

घायल महिला

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Siwan Crime News : सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. आरोप है कि विवाद के दौरान महिला के सिर पर कुदाल से हमला किया गया.

विज्ञापन
Siwan Crime News : (शिवनाथ पांडेय) सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. आरोप है कि विवाद के दौरान महिला के सिर पर कुदाल से हमला किया गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए नौतन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

खेत जोतने का विरोध करने पर हुआ हमला

घायल महिला इंद्रवती देवी, पति स्वर्गीय ललन राजभर ने बताया कि मंगलवार सुबह उनके पड़ोसी कथित तौर पर जबरन उनके खेत को जोतकर अपने खेत में मिला रहे थे. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पड़ोसी पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग लाठी, डंडा और कुदाल लेकर उन पर टूट पड़े.

विज्ञापन

सिर पर कुदाल लगने से हुई घायल

महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके सिर पर कुदाल से वार किया गया, जिससे वह घायल हो गईं. घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए नौतन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया.

सोने की टॉप्स छीनने का भी लगाया आरोप

इंद्रवती देवी ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने उनके कान से सोने की टॉप्स भी छीन ली. मामले को लेकर उन्होंने अपने आधा दर्जन पड़ोसियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में लिखित आवेदन देने की बात कही है.

आवेदन मिलने पर होगी जांच: थाना प्रभारी

इस संबंध में नौतन थाना प्रभारी जीत मोहन कुमार ने बताया कि फिलहाल उन्हें आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : गोपालगंज में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता, गुम हुए मोबाइल को पुलिस ने लौटाया

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन