ePaper

रैली निकाल बच्चों ने मतदाताओं को किया जागरूक

Updated at : 11 Oct 2025 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
रैली निकाल बच्चों ने मतदाताओं को किया जागरूक

इसका नेतृत्व एचएम संजय कुमार सिंह कर रहे थे. छात्रों ने लोगों को 11 नवंबर को मतदान करने के लिए जागरूक किया

विज्ञापन

बलुआ बाजार. विधानसभा चुनाव को लेकर छातापुर प्रखंड के चैनपुर स्थित मध्य विद्यालय सह उच्च माध्यमिक विद्यालय चैनपुर के छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली. इसका नेतृत्व एचएम संजय कुमार सिंह कर रहे थे. छात्रों ने लोगों को 11 नवंबर को मतदान करने के लिए जागरूक किया. स्कूली बच्चों ने पहले जलपान-फिर मतदान, चाहे नर हो या नारी मतदान है सबकी जिम्मेदाररी, छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान जैसे नारे लगाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया. एचएम ने बताया कि विद्यालय स्तर पर मतदाता जागरूकता संबंधी कई गतिविधियां लगातार आयोजित की जा रही है. उन्होंने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का अनुरोध किया. मौके पर अर्चना कुमारी, ऋषीन, विवेकानंद विवेक, सुभाष माइकल, सुमित कुमार, तुषार कुमार, कंचन भारती, दिलीप कुमार दिनकर, धीरज कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन