पीएनबी बैंक के सामने से बाइक चोरी

बाइक मालिक विनोद कुमार ने भपटियाही थाना में एक आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है
सरायगढ़. भपटियाही बाजार से बुधवार को एक बाइक की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुरली पंचायत के विनोद कुमार अपनी पत्नी विभा देवी के साथ पंजाब नेशनल बैंक आये थे. बाइक बैंक के बाहर में लगाकर पैसे निकालने के लिए बैंक के अंदर चले गये. जब बाहर निकले तो उसकी बाइक गायब मिली. काफी खोजबीन किया लेकिन बाइक का कहीं पता नहीं चला. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची भपटियाही थाना पुलिस ने भी मामले की जांच की. बाइक मालिक विनोद कुमार ने भपटियाही थाना में एक आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




