पोस्टर, भाषण, निबंध व क्विज से डायरिया रोकथाम के प्रति किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

तेजेंद्र हाईस्कूल बरुआरी में सोमवार को डायरिया से डर नहीं कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

तेजेंद्र हाईस्कूल बरुआरी के विद्यार्थियों ने डायरिया से डर नहीं कार्यक्रम में दिया संदेश पोस्टर-पेंटिंग, निबंध व क्विज में बेहतर करने वाले विद्यार्थियों को मिला पुरस्कार सुपौल. तेजेंद्र हाईस्कूल बरुआरी में सोमवार को डायरिया से डर नहीं कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला स्वास्थ्य विभाग ने पीएसआइ इंडिया और केन्वयू के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें पोस्टर-पेंटिंग, भाषण, निबंध और क्विज प्रतियोगिता शामिल रहीं. पीएसआई इंडिया के एमपीआइ प्रदीप कुमार सिन्हा और एफपीसी सतीश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय स्तर पर बच्चों में होने वाले डायरिया के प्रबंधन, साफ-सफाई का संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है. इसका लक्ष्य लोगों को डायरिया की पहचान करने और स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा बच्चों को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराकर डायरिया से होने वाली मृत्यु दर को कम करना है. उन्होंने विद्यार्थियों को ओआरएस और जिंक टैबलेट का सही उपयोग, डायरिया की पहचान, समय पर रेफरल, स्वच्छता और साफ पानी के महत्व के बारे में विस्तार से बताया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों को डायरिया ग्रसित मरीजों की समय पर पहचान करने और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षकों ने बताया कि डायरिया की स्थिति में तुरंत ओआरएस घोल देना और 14 दिनों तक जिंक का खुराक देना अत्यंत आवश्यक है. इससे ग्रसित मरीजों का समय पर उपचार हो सकेगा. लोग डायरिया से स्वस्थ्य व सुरक्षित रह सकेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के एचएम बीरेंद्र यादव ने की. संचालन शिक्षक विजय राज ने किया. मौके पर लक्ष्मण रजक, शिव कुमार, कपिल पराशर, राजेश कुमार रौशन, रंजीत कुमार, अनिल सिंह, लक्ष्मी महतो सहित अन्य शिक्षक व कर्मी मौजूद रहे. क्विज में श्रुति श्रेया और पोस्टर पेंटिंग में प्रेरणा रही प्रथम डायरिया से डर नहीं पर आधारित क्विज, पोस्टर-पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. डायरिया जागरूकता से संबंधित क्विज प्रतियोगिता में नौंवी वर्ग की छात्रा श्रुति श्रेया प्रथम रही. द्वितीय स्थान पर नौंवी के छात्र प्रियांशु कुमार झा और ग्यारवीं कला की छात्रा रीचा कुमारी तृतीय स्थान पर रही. पोस्टर-पेंटिंग प्रतियोगिता में ग्यारहवीं कला की छात्रा प्रेरणा कुमारी प्रथम आयी. नौंवी कक्षा की छात्रा श्रुति श्रेया द्वितीय और पल्लवी तीसरे स्थान पर रही. बेहतर करने वाले सभी विद्यार्थियों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पुरस्कार दिया गया.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन