ePaper

फिजिकल मॉडलिंग सेंटर का प्रशासनिक निरीक्षण, जनवरी में उद्घाटन की उम्मीद

Updated at : 03 Jan 2026 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
फिजिकल मॉडलिंग सेंटर का प्रशासनिक निरीक्षण, जनवरी में उद्घाटन की उम्मीद

फिजिकल मॉडलिंग सेंटर के सभा भवन में संबंधित कार्यों की प्रगति को लेकर विस्तृत जानकारी ली गई

विज्ञापन

वीरपुर. लगभग 20 एकड़ क्षेत्र में फैले, करीब 108 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दुनिया का पांचवां तथा एशिया का दूसरा सबसे बड़ा फिजिकल मॉडलिंग सेंटर शनिवार को प्रशासनिक निरीक्षण का केंद्र रहा. जिले के आपदा विभाग के एडीएम सह प्रभारी डीएम मो तारिक ने एसपी शरथ आरएस, एसडीएम नीरज कुमार, एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार एवं जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय कुमार के साथ संयुक्त रूप से केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम ने प्रशासनिक भवन, मॉडल ट्रे सहित अन्य आधारभूत संरचनाओं का गहन अवलोकन किया. इसके बाद फिजिकल मॉडलिंग सेंटर के सभा भवन में संबंधित कार्यों की प्रगति को लेकर विस्तृत जानकारी ली गई. टीम ने परिसर में निर्मित अन्य भवनों का भी जायजा लिया और मौके पर मौजूद पीएमसी के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर प्रमोद भारती से आवश्यक जानकारियां प्राप्त की. निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में प्रभारी डीएम मो तारिक ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य किसी नई बात की समीक्षा नहीं, बल्कि यह जानना था कि कार्य कहां तक पहुंचा है. उन्होंने संकेत दिया कि भविष्य में शीर्ष स्तर के अधिकारियों का भी आगमन संभावित है. इसी को ध्यान में रखते हुए यह निरीक्षण किया गया. उद्घाटन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल विभागीय स्तर से ऐसी कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है. हालांकि जल संसाधन विभाग से जुड़े अभियंताओं के अनुसार, फिजिकल मॉडलिंग सेंटर का उद्घाटन 20 से 25 जनवरी के बीच संभव माना जा रहा है. निरीक्षण के दौरान परिसर में फैली झाड़ियों और जंगलों की साफ-सफाई कराने, विभिन्न भवनों एवं स्थलों पर नामांकित बोर्ड लगाने सहित शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए. इस मौके पर फिजिकल मॉडलिंग सेंटर के कार्यपालक अभियंता मनीष रंजन, जेई गुलशन, कुशेश्वर यादव, राजेश रंजन, सोनू कुमार, जल संसाधन विभाग के एसडीओ पवन कुमार, जेई संजय कुमार, बसंतपुर सीओ हेमंत कुमार, बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा सहित अन्य अभियंता व अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन