नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, शादी से ठीक पहले आरोपित गिरफ्तार, जेल

Updated:
विज्ञापन

वीरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

वीरपुर. वीरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, आरोपित की पहचान 28 वर्षीय प्रभाष कुमार सादा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उसकी शादी तय हो चुकी थी. सोमवार को विवाह होना था. विवाह के निमंत्रण पत्र भी वितरित किए जा चुके थे. इसी बीच घटना सामने आने के बाद शादी की तैयारियों पर विराम लग गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, मामले को पहले सामाजिक स्तर पर सुलझाने की कोशिश की गयी. पंचायत के माध्यम से आपसी समझौते का प्रयास भी किया गया, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका. इसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया. वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू की. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया. आरोपित प्रभाष कुमार सादा के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गंभीरता से जांच कर रही है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन