शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली संपन्न कराने को लेकर हुई बैठक, दिये कई आवश्यक निर्देश

स्पेशल ड्राइव चल रही है. विशेष रूप से शरारती तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है. डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा.
– डीजे बजाने पर पूरी तरीके से रहेगा प्रतिबंध – अतिसंवेदनशील जगहों को किया गया चिह्नित, तैनात रहेंगे पुलिस बल सुपौल होली पर्व को लेकर प्रभारी डीएम राशिद कलीम अंसारी की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सर्वप्रथम होली पर्व को लेकर उपस्थित पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने की अपेक्षा की गयी. बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने अपना-अपना विचार व्यक्त किया. साथ ही कहा कि होली पर्व को लेकर डीजे, बाइकर्स गैंग एवं शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले लोगों पर प्रशासन द्वारा विशेष निगरानी रखने का आह्वान किया. साथ ही डीजे पर बजाने वाले अश्लील गानों पर भी प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करवाया. सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाया जाता है. पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों एवं हुड़दंग करने वालों को चिहिन्त किया गया है. वहीं 74 जगहों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है. जहां पुलिस बलों की तैनाती की जायेगी. कहा कि स्पेशल ड्राइव चल रही है. विशेष रूप से शरारती तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है. डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा. वहीं वीरपुर अनुमंडल में 26 एवं निर्मली अनुमंडल में 60 जगहों को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है. एसपी शैशव यादव ने कहा कि डीजे वालों से बाउंड भरवाया गया है. वहीं बॉर्डर एरिया पर पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखे जाने की बात कही है. कहा कि सोशल मीडिया पर भी किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक पोस्ट नहीं हो, इसके लिये साइबर सेनानी ग्रुप को एक्टिव कर दिया गया है एवं सभी थाना एवं सभी पुलिस पदाधिकारी को एक रोडमैप के तहत गश्ती किये जाने का भी निर्देश दिया है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देशित किया गया है कि होली पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट रहे. किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्क्षण स्वास्थ्य सेवा मुहैया हो सके. बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उत्पाद विभाग लाला अजय कुमार सुमन, नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव, युगल किशोर अग्रवाल, रामचंद्र यादव, संजीव नयन गुप्ता, विजय शंकर चौधरी, धर्मेंद्र पप्पू, राजेंद्र यादव, जियाउर्र रहमान, शंभू चौधरी, अभिषेक पंसारी, बैद्यनाथ प्रसाद भगत, जय नारायण, खुर्शीद आलम, मो मुस्ताक, मो नईमुद्दीन, मो वलीउल्लाह सहित जिले के सभी गणमान्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




