आग लगने से एक परिवार का घर स्वाहा, एक लाख की क्षति

पिपराखुर्द पंचायत के नारायणपुर गांव के वार्ड 08 में मंगलवार की रात अलाव से आग लगने के कारण एक फूस घर सहित एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गयी.
सरायगढ़. पिपराखुर्द पंचायत के नारायणपुर गांव के वार्ड 08 में मंगलवार की रात अलाव से आग लगने के कारण एक फूस घर सहित एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गयी. आगलगी की घटना में सीता देवी का एक आवासीय घर में बंधे दो पशुओं की मौत भी हो गयी. बताया जाता है कि आगलगी की घटना में एक घर सहित घर में रखा अनाज, कपड़ा बर्तन और अन्य सामग्री जलकर राख हो गया. घर में सोई सीता देवी किसी तरह जान बचाकर निकलने में सफल हुई. पीड़िता के पति श्रीलाल दास की मौत वर्षों पूर्व ही हो गयी थी. उसके परिवार में सिर्फ सीता देवी ही बची है. जो एनएच 27 किनारे एक मंदिर परिसर में घर बनाकर रह रही है. मंगलवार की रात खाना खाकर सोने के बाद अचानक देर रात अलाव के कारण घर में आग लग गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि टीना का घर सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गया. घर में बंधे दो पशुओं की मौत हो गयी. हल्ला करने पर आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका. तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया. घटना की सूचना पर स्थानीय भाजपा नेता विजय कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह कुशवाहा ने पहुंचकर पीड़ित गृहस्वामी सीता देवी को 1500 रुपये नकद राशि प्रदान किया. लोगों द्वारा आगजनी की सूचना भपटियाही थाना पुलिस और अंचल अधिकारी को दी गयी. जहां बीडीओ अच्युतानंद, राजस्व अधिकारी राकेश रंजन, कर्मचारी नवीन ठाकुर ने पहुंचकर पीड़ित गृहस्वामी को तत्काल सहायता के लिए पॉलीथिन शीट और सूखा राशन दिया. सीओ ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर मुवावजा प्रदान किया जाएगा. वहीं पशु चिकित्सक द्वारा मृत पशुओं का रिपोर्ट के आधार पर मुवावजा प्रदान के लिए कागजी प्रक्रिया की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




