मांगों के समर्थन में चार घंटे तक एनएच जाम

सुपौल : किसनपुर प्रखंड के राजपुर पंचायत के लोगों ने मांगों के समर्थन में सुपौल-भपटियाही एनएच 327 ए को नेमनमा चौक पर लगभग साढ़े तीन घंटा जाम रखा. पंचायत के वार्ड नंबर 08, 09 और 10 के सैकड़ों लोगों ने सुबह आठ बजे से लगभग साढ़े ग्यारह बजे तक उस सड़क को जाम किया. लोगों […]
सुपौल : किसनपुर प्रखंड के राजपुर पंचायत के लोगों ने मांगों के समर्थन में सुपौल-भपटियाही एनएच 327 ए को नेमनमा चौक पर लगभग साढ़े तीन घंटा जाम रखा. पंचायत के वार्ड नंबर 08, 09 और 10 के सैकड़ों लोगों ने सुबह आठ बजे से लगभग साढ़े ग्यारह बजे तक उस सड़क को जाम किया. लोगों का आरोप था कि विकास की बात इन तीनों वार्डों के लोगों के बेइमानी ही है.
कहा वार्ड की समस्या की बाबत कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक दरवाजा खटखटाया. बावजूद अभी तक उपरोक्त वार्डों के विकास के लिए किसी ने पहल नहीं की. जाम की वजह से उक्त सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. तपती धूप में सबसे ज्यादा परेशानी राहगीरों को हुई. जिन्हें जाम की वजह से घंटो इंतजार करना पड़ा. जाम की सूचना पर लगभग 09:30 बजे किसनपुर थानाध्यक्ष अपने पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे और जाम हटाने का प्रयास किया.
लेकिन पंचायत की जनता मौके पर उच्च अधिकारियों की मांग कर रहे थे. तब तक जाम स्थल पर बीडीओ बिरेंद्र कुमार, सीओ अजीत कुमार लाल और बिजली विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर पहुंचे और जाम कर रहे लोगों को मनाने का प्रयास किया. अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों के समस्या के निदान का आश्वासन दिये जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










