एमडीएम चावल के साथ रसोइया को पकड़ा

Published at :18 May 2017 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
एमडीएम चावल के साथ रसोइया को पकड़ा

प्राथमिक विद्यालय मेहता टोला कैनजारा की प्रधानाध्यापिका निशा कुमारी ने बेचा था चावल जदिया : छातापुर प्रखंड के राजेश्वरी पश्चिम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय मेहता टोला कैनजारा के प्रधानाध्यापिका निशा कुमारी द्वारा एमडीएम का चावल विद्यालय के ही रसोइया के हाथों बेचने का मामला सामने आया है. बुधवार को जैसे ही रसोइया एमडीएम का चावल […]

विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय मेहता टोला कैनजारा की प्रधानाध्यापिका निशा कुमारी ने बेचा था चावल

जदिया : छातापुर प्रखंड के राजेश्वरी पश्चिम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय मेहता टोला कैनजारा के प्रधानाध्यापिका निशा कुमारी द्वारा एमडीएम का चावल विद्यालय के ही रसोइया के हाथों बेचने का मामला सामने आया है. बुधवार को जैसे ही रसोइया एमडीएम का चावल लेकर स्कूल परिसर से घर जाने लगी. रास्ते में ही ग्रामीणों ने दोनों रसोइया को चावल के साथ पकड़ लिया तथा उन्हें स्कूल परिसर ले आया तथा इस घटना की सूचना स्थानीय मुखिया जगदीश मेहता को दी गयी.
मौके पर पहुंचे स्थानीय मुखिया ने रसोइया से पूछताछ की इसके बाद रसोइया केंदुला देवी व सविता देवी ने बताया कि यह चावल उसे प्रधानाध्यापिका निशा कुमारी ने दी है. उस दौरान ग्रामीणों द्वारा विद्यालय प्रधान पर कई गंभीर आरोप भी लगाये गये. ग्रामीणों का आरोप था कि विद्यालय के प्रधानाध्यापिका एक तो ससमय विद्यालय नहीं आती है. आती भी हैं तो समय से पहले ही छुट्टी देकर चली जाती है. ग्रामीणों का आरोप था कि विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति मात्र 25 प्रतिशत ही रहता है. लेकिन 75 प्रतिशत उपस्थिति बनाकर एमडीएम की राशि डकार लेती है. चावल रसोइये के ही हाथों बेच देती है. इस मौके पर ग्रामीण बालकृष्ण मेहता, अशोक मेहता, चंद्रमोहन मेहता, अनमोल मेहता, झिंगर ऋषिदेव, महेंद्र ऋषिदेव, बीरबल ऋषिदेव, मनोहर मेहता सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. राजेश्वरी ओपी प्रभारी बिमल कुमार मंडल ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त नहीं हुआ. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन