राघोपुर पंचायत में 20 बोतल नेपाली शराब के साथ चार गिरफ्तार

राघोपुर : थाना क्षेत्र के राघोपुर पंचायत में पुलिस ने मंगलवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 20 बोतल नेपाली शराब के साथ घर में बैठ कर शराब का सेवन कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि मंगलवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर […]
राघोपुर : थाना क्षेत्र के राघोपुर पंचायत में पुलिस ने मंगलवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 20 बोतल नेपाली शराब के साथ घर में बैठ कर शराब का सेवन कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि मंगलवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर पंचायत निवासी बद्री मंडल के घर पहुंचा तो पाया कि उसके घर में गृहस्वामी बद्री मंडल सहित चार आदमी बैठ कर शराब पी रहा था. शराब पीने के आरोप में चारों को गिरफ्तार कर लिया गया. घर की जांच के दौरान 20 बोतल नेपाली शराब भी बरामद किया गया, जो घर में प्लास्टिक के बोरे में छुपा कर रखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










