बिहार : सुपौल में जिला शिक्षा पदाधिकारी 10,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटना/सुपौल : बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने सुपौल जिला शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद हारुन को एक व्यक्ति से कथित रूप से रिश्वत के तौर पर 10,000 रुपये लेते हुए आज उनके आवास पर रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. पटना स्थित ब्यूरो मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक परिवादी और किशनपुर थाना अंतर्गत […]
पटना/सुपौल : बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने सुपौल जिला शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद हारुन को एक व्यक्ति से कथित रूप से रिश्वत के तौर पर 10,000 रुपये लेते हुए आज उनके आवास पर रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. पटना स्थित ब्यूरो मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक परिवादी और किशनपुर थाना अंतर्गत पीरगंज गांव निवासी मोहम्मद रफीउद्दीन जो कि वर्तमान में पिपरा थाना अंतर्गत दिनापट्टी गांव स्थित मदरसा मिफ्ताहुल उलूम में हेड मौलवी के पद पर कार्यरत हैं, ने शिकायत दर्ज करायी थी मोहम्मद हारुन द्वारा उनकी उपस्थिति पंजी सही करने के एवज में उनसे 10,000 रुपये रिश्वत के तौर पर मांग की जा रही है.
बिहार : नालंदा में प्रधान लिपिक 6000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
मोहम्मद रफीउद्दीन की शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाये जाने पर पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व ब्यूरो की एक टीम ने हारुन को रफीउद्दीन से 10,000 रुपये रिश्वत के तौर पर लेते हुए सुपौल जिला के हारुन चौक स्थित उनके आवास से आज रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. अभियुक्त को पूछताछ के बाद पटना स्थित निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










