छापेमारी के दौरान 60 बोतल शराब बरामद

Published at :14 May 2017 1:56 AM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान 60 बोतल शराब बरामद

सफलता. घर में छिपा कर रखी थी शराब निर्मली : थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात गश्ती के दौरान मझारी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर आठ स्थित दक्षिणी टोला में छापेमारी कर 60 बोतल नेपाली शराब बरामद किया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मझारी दक्षिणी टोला […]

विज्ञापन

सफलता. घर में छिपा कर रखी थी शराब

निर्मली : थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात गश्ती के दौरान मझारी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर आठ स्थित दक्षिणी टोला में छापेमारी कर 60 बोतल नेपाली शराब बरामद किया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मझारी दक्षिणी टोला निवासी छोटेलाल मेहता के घर में शराब छुपा कर रखा था. बताया कि तलाशी के दौरान घर में रखा कार्टून से 30 बोतल मामाश्री व 24 बोतल गोल्डेन ओके शराब सहित 6 बोतल नेपाली बीयर टाइगर बरामद हुआ. जबकि पुलिस को आते देख गृह स्वामी छोटेलाल मेहता फरार होने में सफल रहा.
थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना को लेकर कांड संख्या-37/17 दर्ज करते हुए छोटेलाल मेहता की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है. वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गृहस्वामी पुलिस के सामने से ही आराम से निकल गया. वहीं पुलिस मूकदर्शक बनकर उसे जाते हुए देखती रही. लोगों ने कहा कि इस घटना से प्रतीत होता है कि पुलिस की मिलीभगत से ही थानाक्षेत्र में शराब का अवैध व्यापार कराया जाता है. जिससे नेपाल राष्ट्र के लोगों के साथ शराब तस्कर मालामाल हो रहे हैं.
शराबबंदी के बाद से अब तक निर्मली पुलिस ने कुल 1455 बोतल शराब बरामद किया है. इससे प्रतीत होता है कि शराब के तस्कर निर्मली थाना क्षेत्र में सक्रिय हैं. इस संबंध में पूछने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि सक्रिय शराब माफिया की धर-पकड़ हेतु विशेष रूप से छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन