उत्पाद विभाग के हत्थे चढ़े चार शराबी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 May 2017 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

सुपौल : नेपाल से शराब का सेवन कर वापस लौट रहे चार शराबी को उत्पाद विभाग ने धर-दबोचा. जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक किशोर साह ने बताया कि गुरुवार की संध्या एसएसबी बीओपी शैलेशपुर कैंप के समीप नेपाल प्रभाग से शराब पीकर कुछ लोग भारतीय प्रभाग में प्रवेश कर रहे थे. संदेह के आधार पर […]
विज्ञापन
सुपौल : नेपाल से शराब का सेवन कर वापस लौट रहे चार शराबी को उत्पाद विभाग ने धर-दबोचा. जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक किशोर साह ने बताया कि गुरुवार की संध्या एसएसबी बीओपी शैलेशपुर कैंप के समीप नेपाल प्रभाग से शराब पीकर कुछ लोग भारतीय प्रभाग में प्रवेश कर रहे थे. संदेह के आधार पर उक्त लोगों को हिरासत में लिया गया. जिसका ब्रेथ एनेलाइजर से जांच किया गया तो चार लोगों की शराब पीने की पुष्टि हुई.
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की. चारों शराबी में सोनू कुमार, अजय रजक, मो असलम और मो सलीम शामिल हैं. बताया कि सभी शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले के बाबत अवर निरीक्षक राघोपुर संजय कुमार ने कांड संख्या 08/17 दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










