कार व पिकअप वैन की टक्कर में तीन जख्मी

त्रिवेणीगंज : थाना क्षेत्र के भुड़ा गांव स्थित चंपावती स्थान के समीप गुरुवार की रात्रि त्रिवेणीगंज-पिपरा मुख्य मार्ग पर पिकअप भान एवं कार की आमने-सामने की हुई टक्कर में कार चालक समेत अन्य दो सवार बुरी तरह जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मियों को पिपरा पीएचसी लाया गया. जहां जख्मियों का प्राथमिक […]
त्रिवेणीगंज : थाना क्षेत्र के भुड़ा गांव स्थित चंपावती स्थान के समीप गुरुवार की रात्रि त्रिवेणीगंज-पिपरा मुख्य मार्ग पर पिकअप भान एवं कार की आमने-सामने की हुई टक्कर में कार चालक समेत अन्य दो सवार बुरी तरह जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मियों को पिपरा पीएचसी लाया गया. जहां जख्मियों का प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उसके बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. घटना में शामिल पिकअप भान चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा.
जानकारी अनुसार गुरुवार की रात्रि करीब 09:30 बजे यह घटना घटी. जिसमें त्रिवेणीगंज की ओर से पिपरा की ओर जा रही बिना नंबर के मारुती सुजुकी स्पीफ्ट कार विपरीत दिशा से आ रही पिकअप भान नंबर बीआर11जी 7301 के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में कार चालक नारायण कुमार(35), रौनक कुमार(22), मलय कृष्ण(24) सभी किसनपुर थाना क्षेत्र के बरहकुरवा निवासी हैं. सभी जख्मियों को पिपरा अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










