भीमपुर सड़क दुर्घटना मामले में दो कांड दर्ज

छातापुर: भीमपुर थाना चौक पर बीते मंगलवार को सड़क दुर्घटना में मौत पर बवाल के बाद भले ही स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गयी है. मामला शांत होने के बाद पुलिस व प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है. लेकिन अब मामले में जान व माल की क्षति को लेकर कार्रवाई का दौर शुरू […]
छातापुर: भीमपुर थाना चौक पर बीते मंगलवार को सड़क दुर्घटना में मौत पर बवाल के बाद भले ही स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गयी है. मामला शांत होने के बाद पुलिस व प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है. लेकिन अब मामले में जान व माल की क्षति को लेकर कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है. मामले में पहली प्राथमिकी मंगलवार को दुर्घटना में मृतक शंभू मंडल की पत्नी मंजू देवी के आवेदन पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध कांड संख्या 21/17 दर्ज किया गया है.
जिसमें दुर्घटना में हुई मौत के लिए अज्ञात पिकअप वैन के साथ-साथ स्थानीय चौकीदार नारायण पासवान को जिम्मेदार ठहराया गया है और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गयी है. जबकि उग्र भीड़ द्वारा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में भीमपुर थाना के एएसआई चंद्रशेखर तांती के बयान पर कांड संख्या 23/17 दर्ज कर लिया गया है. जिसमें पुलिस जीप व बाइक को जलाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित थाना पुलिस पर हमला करने का आरोप लगाया गया है. मामले में पांच से छह सौ अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है. मालूम हो की बुधवार की अपराह्नकाल एसपी डॉ कुमार एकले भीमपुर थाना पहुंचे थे. जहां उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से मामले को लेकर आवश्यक जानकारी ली थी. तत्पश्यात स्थानीय गणमान्य सहित जनप्रतिनिधियों को थाना पर बुलाकर बातचीत की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










