स्वच्छता हमारे खुशहाल जीवन की आधारशिला

Published at :03 May 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता हमारे खुशहाल जीवन की आधारशिला

स्वच्छता को लेकर नुक्कड़ सभा का हुआ आयोजन सुपौल : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने के लिए स्वच्छता अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प सभी को लेने की आवश्यकता है. स्वच्छता खुशहाल जीवन की आधारशिला है. उक्त बातें जिला के निर्मली प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कमलपुर व धारहारा में […]

विज्ञापन

स्वच्छता को लेकर नुक्कड़ सभा का हुआ आयोजन

सुपौल : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने के लिए स्वच्छता अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प सभी को लेने की आवश्यकता है. स्वच्छता खुशहाल जीवन की आधारशिला है. उक्त बातें जिला के निर्मली प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कमलपुर व धारहारा में बाबा बैद्यनाथ चौघारा ट्रस्ट द्वारा आयोजित शौचालय, स्वच्छता व सात निश्यच पर आधारित नुक्कड़ नाटक व सभा को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा ने कही.
मुखिया धीरेंद्र कुमार मेहता की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए डीएओ ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य व हर व्यक्ति के आत्म सम्मान के लिए शौचालय आवश्यक है. स्वच्छता के सात आयामों को अपना कर ही पंचायत को निर्मल ग्राम पंचायत बनाया जा सकता है. मौके पर बीबीसी ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक डॉ अमन कुमार ने कहा कि फोटो खिंचाने के लिए झाड़ू लगाने व कागजी खानापूर्ति से अभियान से स्वच्छता अभियान सफल नहीं होगा.
आत्मा के परियोजना निर्देशक सह नोडल पदाधिकारी डॉ राजन बालन ने कहा कि स्वच्छता का संबंध लोगों की दिनचर्या से है. निर्मल भारत मिशन या स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य 2019 तक भारत को खुला शौच से मुक्त देश बनाना है. यूनिसेफ प्रतिनिधि ब्रजेश पाठक ने कहा की एक ग्राम मानव मल में दस लाख वायरस, एक लाख बैक्टीरिया, एक हजार परजीवी सिस्ट एवं सौ परजीवी अंडे पाये जाते है. बीडीओ निर्मली रविंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि ओडीएफ प्रथा को
समाप्त करने के दिशा में हर सरकारी व गैर सरकारी संगठन को ध्यान देने की आवश्यकता है. मौके पर मनरेगा पीओ विनय कुमार सिंह, रामविलास यादव, सुशील कुमार यादव, सुभाष कुमार सुमन, कविता कुमारी, आशा कुमारी, सबीना खातून, खुशबू कुमारी, पूनम कुमारी, रिंकू कुमारी, संतोष सहनी, अनिल कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन