मारपीट में हुए जख्मी की मौत

सरायगढ़ : किशनपुर थाना क्षेत्र के मुरली गांव वार्ड नंबर तीन में रविवार की देर संध्या आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना घटित हुई. इस घटना में इलाज के लिये बाहर जाने के क्रम में रास्ते में ही 65 वर्षीय देव नारायण यादव की मौत हो गयी. घटना के संबंध में […]
सरायगढ़ : किशनपुर थाना क्षेत्र के मुरली गांव वार्ड नंबर तीन में रविवार की देर संध्या आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना घटित हुई. इस घटना में इलाज के लिये बाहर जाने के क्रम में रास्ते में ही 65 वर्षीय देव नारायण यादव की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि देव नारायण यादव और शिव कुमार यादव के बीच काफी समय से जमीन विवाद चल रहा था. जहां रविवार को हुई मारपीट में देवनारायण यादव बुरी तरह जख्मी हो गया जिसको स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पीएचसी किशनपुर में भरती कराया गया. जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










