खुशी का माहौल गम में बदला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 May 2017 5:24 AM (IST)
विज्ञापन

अनहोनी. एनएच 57 व एसएच 91 के क्रॉसिंग पर हुई दुर्घटना बहन की तिलक देकर लौट रहा युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. इससे गांव में मातम है. इससे आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. बलुआ बाजार : सोमवार की देर रात भीमपुर थाना चौक के समीप एनएच 57 व एसएच […]
विज्ञापन
अनहोनी. एनएच 57 व एसएच 91 के क्रॉसिंग पर हुई दुर्घटना
बहन की तिलक देकर लौट रहा युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. इससे गांव में मातम है. इससे आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की.
बलुआ बाजार : सोमवार की देर रात भीमपुर थाना चौक के समीप एनएच 57 व एसएच 91 के क्रॉसिंग पर हुई दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि घटना में उसी बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिसे स्थानीय पीएचसी में प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया. फिलहाल छोटू मंडल व सुनील मंडल का उपचार नेपाल स्थित किसी न्यूरो अस्पताल में चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीमपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर एक निवासी बद्री मंडल पुत्र विजय मंडल साथी सुनील मंडल व छोटू मंडल के साथ अपनी बहन सुशीला कुमारी का तिलक देकर मीरापट्टी से एक ही बाइक से घर लौट रहे थे.
थाना चौक के समीप एनएच 57 को पार करने के दौरान एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मारी और भाग निकला. थाना नजदीक रहने के कारण पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और तीनों को उपचार के लिए नरपतगंज पीएचसी ले जाया गया. पीएचसी में विजय को मृत घोषित कर दिया गया. वही प्रतापगंज थाना क्षेत्र के देवानगंज निवासी सुनील व छोटू को बेहतर उपचार के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया. परिजन दोनों को उपचार के लिए नेपाल स्थित किसी न्यूरो अस्पताल ले गये,
लेकिन उपचार के दौरान वहां छोटू की भी मौत हो गयी. इधर, भीमपुर पुलिस ने विजय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. शव के वापस घर पहुंचते ही परिजन चित्कार काटने लगे और उत्सवी माहौल, मातम में तब्दील हो गया.
खुद को कोस रही थी बहन
बहन सुशीला भाई की मौत के लिए खुद को कोसती नजर आयी. वह भाई का शव देख कर बार-बार बेहोश हो रही थी. जबकि आसपास के इलाके में भी मातमी सन्नाटा पसर गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्रॉसिंग पर अक्सर छोटी-बड़ी दुर्घटना होती रहती है, जबकि पुलिस द्वारा भारी वाहनों से अवैध वसूली की जाती है. इसके कारण इन वाहनों की रफ्तार नियंत्रण से बाहर रहती है. घटना के बाबत मृतक के मामा राजेश मंडल भी भीमपुर थाना में शिकायत ले कर पहुंचे थे. लेकिन वहां थानाध्यक्ष द्वारा उन्हें ही हाजत में बंद कर दिया गया. जिसके कारण स्थानीय लोगों सहित परिजनों में रोष व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










