नहर में गिरा वाहन छह जख्मी

Published at :03 May 2017 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
नहर में गिरा वाहन  छह जख्मी

पिपरा : थाना क्षेत्र के एनएच 327 इ सुपौल-पिपरा पथ के लिटियाही नहर में सुपौल से पिपरा आने के क्रम में एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी. जिसमें चालक समेत उस पर सवार छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की रात्रि करीब दो बजे अचानक बीआर […]

विज्ञापन

पिपरा : थाना क्षेत्र के एनएच 327 इ सुपौल-पिपरा पथ के लिटियाही नहर में सुपौल से पिपरा आने के क्रम में एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी. जिसमें चालक समेत उस पर सवार छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की रात्रि करीब दो बजे अचानक बीआर 50 पी 2257 नंबर की गाड़ी अनियंत्रित हो कर सुपौल से पिपरा जाने के क्रम में नहर में जा गिरी.

गिरने की आवास सुन कर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और गाड़ी को सीधा कर गाड़ी में सवार सभी व्यक्तियों को निकाल कर दूसरे गाड़ी से बाहर इलाज हेतु भेज दिया गया. बताया जाता है कि गाड़ी बारात के लिए जा रही थी. जिसके साथ जा रही अन्य वाहन के द्वारा जख्मियों को इलाज के लिए भेजा गया. पुलिस दुर्घटना के कारणों व उस पर सवार जख्मियों की जानकारी में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन