समता मूलक समाज पर विश्वास करती है सपा

Published at :03 May 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
समता मूलक समाज पर विश्वास करती है सपा

सुपौल : सत्ता से धन व धन से सत्ता यानी धन से संचालित सत्ता समाज के अंतिम आदमी के लिए हितकर नहीं हो सकती है. विकास की कोलाहल में गरीबों की आवाज दब रही है. गरीबों की आवाज उठाने के लिए समाजवादी पार्टी संकल्पित होकर मैदान में उतरी है. भष्टाचार शिष्टाचार बनता जा रहा है. […]

विज्ञापन

सुपौल : सत्ता से धन व धन से सत्ता यानी धन से संचालित सत्ता समाज के अंतिम आदमी के लिए हितकर नहीं हो सकती है. विकास की कोलाहल में गरीबों की आवाज दब रही है. गरीबों की आवाज उठाने के लिए समाजवादी पार्टी संकल्पित होकर मैदान में उतरी है. भष्टाचार शिष्टाचार बनता जा रहा है.

दौलत पैदा करने वाले व्यक्ति को भर पेट भोजन नसीब नहीं होता है. गरीबी रेखा तय है, अमीरी रेखा भी तय होना चाहिये. उक्त बातें राघोपुर प्रखंड के बौराहा में मजदूर दिवस के अवसर पर लोहिया यूथ ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार के अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव ने कही.

पूंजीवाद व साम्यवाद का दर्शन है समाजवाद: प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवाद, पूंजीवाद व साम्यवाद के बीच का दर्शन है. समाजवादी पार्टी समता मूलक समाज बनाने में विश्वास रखती है. समाजवादी पार्टी ही आगे मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी. समाजवादी नेताओं का नाम लेकर राजनीतिक रोटी सेकने वालो ने कभी डॉ राममनोहर लोहिया, जननायक कर्पूरी ठाकुर, लोकनायक जय प्रकाश नारायण सहित अन्य के विचारों का अमल नहीं किया.

सुशासन बाबू सत्ता में बने रहने के लिए सिद्धांत और वसूलों को बलि देकर अनुलोम विलोम करते रहते है. बिहार में समाजवादी पार्टी संगठन व आने वाले चुनाव में 60 प्रतिशत युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगी. कार्यक्रम में पूर्व विधायक राम कुमार यादव, हाजी मोहम्मद इदरीश ,रामविलास यादव, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रामनारायण चौपाल, रविंद्र चौपाल, दिलीप दास, चंद्रकिशोर यादव, लक्ष्मण शर्मा, राम सुदिष्ट यादव, सुरेश चंद्र चौधरी आदि ने विचार व्यक्त किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन