बैल के घसीटने से 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत

Published at :30 Apr 2017 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
बैल के घसीटने से 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत

सुपौल : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 झखराही मुहल्ले में शनिवार को बिषहरा मंदिर में पूजा कर लौट रही 70 वर्षीय वृद्ध महिला को बैल ने घसीट दिया. जिससे वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. जानकारी अनुसार नंदू मंडल की पत्नी बिखनी देवी घर के बगल में विषहरा मंदिर से […]

विज्ञापन

सुपौल : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 झखराही मुहल्ले में शनिवार को बिषहरा मंदिर में पूजा कर लौट रही 70 वर्षीय वृद्ध महिला को बैल ने घसीट दिया. जिससे वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गयी.

जानकारी अनुसार नंदू मंडल की पत्नी बिखनी देवी घर के बगल में विषहरा मंदिर से पूजा कर लौट रही थी. इसी क्रम में उसी मुहल्ले के किसी किसान का बैल खेत से हल जोत कर घर आ रहा था कि अचानक बैल ने उन पर हमला कर दिया. जिससे गिरने से वृद्ध के सिर में चोटें लगी और जिसे स्थानीय लोगों द्वारा सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. इस घटना को लेकर मुहल्ले में मातमी माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन