शिक्षा कार्यालय के स्थानांतरित होने के साथ ही छात्रों के बहुरेंगे दिन

सुपौल : उच्च माध्यमिक विद्यालय सुपौल के छात्रावास में रहने वाले छात्रों के दिन अब बहुरने वाले हैं. इस विद्यालय परिसर में योजना एवं विकास विभाग द्वारा लाखों की लागत से बने दर्जनों कमरे वाले भवन में बीते 26 वर्षों से जिला शिक्षा कार्यालय का संचालन किया जा रहा था. जिसका परोक्ष रूप से विद्यालय […]
सुपौल : उच्च माध्यमिक विद्यालय सुपौल के छात्रावास में रहने वाले छात्रों के दिन अब बहुरने वाले हैं. इस विद्यालय परिसर में योजना एवं विकास विभाग द्वारा लाखों की लागत से बने दर्जनों कमरे वाले भवन में बीते 26 वर्षों से जिला शिक्षा कार्यालय का संचालन किया जा रहा था. जिसका परोक्ष रूप से विद्यालय के छात्रों पर प्रतिकूल असर दिख रहा है. दरअसल उक्त विद्यालय में छात्रावास की व्यवस्था पूर्व में रखी गयी थी.
लेकिन समय- समय पर छात्रावास के मरम्मत व रख रखाव का कार्य नहीं कराये जाने के कारण छात्रावास जर्जर व जीर्णशीर्ण हो चुका है. वहीं विद्यालय के तत्कालीन प्राचार्य द्वारा योजना एवं विकास विभाग से बनाये गये भवन को छात्रावास में तब्दील कराये जाने की चर्चा की जा रही थी. लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा छात्रावास पर कब्जा जमा लिये जाने के बाद छात्रावास में रह रहे छात्रों ने कई बार विद्यालय प्रबंधन से लेकर विभागीय अधिकारी तक अतिक्रमण मुक्त कराये जाने की फरियाद लगायी.
स्कूल भवन में जिला शिक्षा कार्यालय संचालित किये जाने को लेकर यह मामला काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा था. जर्जर भवन में फिलहाल रह रहे छात्रों का स्पष्ट कहना है कि वे काफी परेशानियों का सामना कर मजबूरन रहने पर विवश हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










