910 बोतल नेपाली शराब जब्त

Published at :28 Apr 2017 3:26 AM (IST)
विज्ञापन
910 बोतल नेपाली शराब जब्त

मरौना : नदी थाना बरहारा क्षेत्र स्थित ललमिनियां पंचयात के वार्ड नंबर आठ सखुआ गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 910 बोतल नेपाल निर्मित शराब बरामद किया है. नदी थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को गुप्त सूचना मिली कि सखुआ गांव के वार्ड नंबर आठ में अशोक […]

विज्ञापन

मरौना : नदी थाना बरहारा क्षेत्र स्थित ललमिनियां पंचयात के वार्ड नंबर आठ सखुआ गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 910 बोतल नेपाल निर्मित शराब बरामद किया है. नदी थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को गुप्त सूचना मिली कि सखुआ गांव के वार्ड नंबर आठ में अशोक साह घर के समीप बांस बाड़ी में शराब छुपा कर रखी गयी है. छापेमारी करने पर वहां से नेपाल निर्मित 910 शराब बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि शराब किसने छुपाकर कर रखा था, इसकी जांच की जा रही है. सभी बरामद शराब को उत्पाद विभाग सुपौल को भेजा जा रहा है. छापेमारी दल में सअनि सतेंद्र प्रसाद सिंह, सअनि रामानंद प्रसाद, सिपाही मोहन पासवान, धीरेंद्र यादव, राम देव पासवान, कृष्णा गोस्वामी आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन