ट्रक व मैजिक की टक्कर में चालक जख्मी, रेफर

Published at :28 Apr 2017 3:25 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक व मैजिक की टक्कर में चालक जख्मी, रेफर

त्रिवेणीगंज : थाना क्षेत्र के डपरखा गांव के समीप एनएच 327 इ पर गुरुवार को ट्रक व मैजिक में टक्कर हो गयी. जिसमें मैजिक चालक जख्मी हो गया. जबकि उस पर सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आयी है. स्थानीय लोगों के सहायोग से जख्मियों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां जख्मियों […]

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज : थाना क्षेत्र के डपरखा गांव के समीप एनएच 327 इ पर गुरुवार को ट्रक व मैजिक में टक्कर हो गयी. जिसमें मैजिक चालक जख्मी हो गया. जबकि उस पर सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आयी है. स्थानीय लोगों के सहायोग से जख्मियों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां जख्मियों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी.

वहीं गंभीर रूप से जख्मी चालक अनिल यादव को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने उसे बाहर रेफर कर दिया. घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है. जानकारी के अनुसार जख्मी चालक सह मालिक शंकरपुर थाना क्षेत्र के मौरकाही का रहने वाला है, जो अपने वाहन पर लदा गेहूं को धर्मकांटा पर नपायी के बाद घुमा रहा था. इसी दौरान जदिया की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे ठोकर मार दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन