देश की व्यवस्था पर हावी हो रहा पूंजीवाद : डॉ अमन

Published at :25 Apr 2017 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
देश की व्यवस्था पर हावी हो रहा पूंजीवाद : डॉ अमन

कट्टरपंथी ताकत फैला रहे नफरत सुपौल : साम्यवाद और पूंजीवाद के बीच का दर्शन समाजवाद है. वर्तमान समय में अप्रत्यक्ष रूप से देश में पूंजीवाद व्यवस्था आ चुका है. इस गंभीर मसले पर सामाजिक कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से लैस होकर मुद्दा आधारित आंदोलन चलाने की आवश्यकता है. उक्त बातें लोहिया यूथ ब्रिगेड के प्रदेश […]

विज्ञापन

कट्टरपंथी ताकत फैला रहे नफरत

सुपौल : साम्यवाद और पूंजीवाद के बीच का दर्शन समाजवाद है. वर्तमान समय में अप्रत्यक्ष रूप से देश में पूंजीवाद व्यवस्था आ चुका है. इस गंभीर मसले पर सामाजिक कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से लैस होकर मुद्दा आधारित आंदोलन चलाने की आवश्यकता है. उक्त बातें लोहिया यूथ ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने कही.डॉ कुमार ने कहा कि कट्टरपंथी ताकतों के कारण देश में नफरत फैल रही है. वहीं भारतीय संविधान के धर्म – निरपेक्षता शब्द का गला घोटा जा रहा है. इतना ही नहीं हिन्दू धर्म को भी बदनाम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग का 27 फीसदी आरक्षण में फिल्टर लगा दिया गया है.
बड़ी सुनियोजित तरीके से आरक्षण पर प्रहार किया गया है. जिसे किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा जाति के कमजोर वर्ग अपने संतान को उच्च शिक्षा देने में सक्षम नहीं है और जो सक्षम है उन्हें आरक्षण का लाभ मिलेगा ही नहीं. देश में गरीब विरोधी नीति चलाकर गरीब को और जो गरीब बनाने की दिशा में कार्य चल रहा है. डॉ कुमार ने कहा कि 15 मई 2017 अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सामाजिक व समाजवादी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर जिला मुख्यालय स्थित बीएसएस कॉलेज में रखा गया है. जिसका समापन 17 मई 2017 सूचना समाज दिवस के दिन वृहत समारोह के साथ होगी. शिविर में प्रशिक्षक के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के प्राध्यापक शामिल होंगे. संपूर्ण बिहार के दो हजार सामाजिक कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे. प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन समाजवादी पार्टी के मुख्य संरक्षक धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव करेंगे. वहीं समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी हिस्सा लेंगे. प्रशिक्षण शिविर में सपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव, चर्चित अर्थशास्त्री प्रो नवल किशोर चौधरी, प्रख्यात प्रेरक सूर्या सिन्हा, लेखक एवं वक्ता गुरु डॉ उज्जवल पाटनी, जेपी विश्वविद्यालय छपरा के हिंदी विभागाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार यादव, पूर्व मंत्री आजम खां, जेपी सेनानी हाजी मोहम्मद इदरीश, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रो एकेपी यादव, सेवानिवृत आईएएस पंचम लाल, केंद्रीय भंडार निगम के पूर्व अध्यक्ष प्रो एसपी मंडल मार्गदर्शन करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन