ऑटो पलटा, आठ घायल

भवानीपुर : रविवार की दोपहर बलिया ओपी के पास यात्रियों से भरी ऑटो पलट जाने से आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवानीपुर लाया गया. घायलों में मंजू सोरेन, गुरुदेव सोरेन, सुशील सोरेन, विजय कुमार सोरेन, उपेन्द्र टुडु, पूजा देवी, सरिता देवी, नीलम कुमारी शामिल हैं. सभी घायल […]
भवानीपुर : रविवार की दोपहर बलिया ओपी के पास यात्रियों से भरी ऑटो पलट जाने से आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवानीपुर लाया गया. घायलों में मंजू सोरेन, गुरुदेव सोरेन, सुशील सोरेन, विजय कुमार सोरेन, उपेन्द्र टुडु, पूजा देवी, सरिता देवी, नीलम कुमारी शामिल हैं. सभी घायल बड़हरा कोठी के निवासी हैं
जो मधेपुरा से अपने परिजन के यहां शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे. ग्रामीणों ने बताया कि ऑटो तेज गति से चल रहा था. बलिया ओपी के पास संतुलन बिगड़ गया. और ऑटो पलट गया. घायल यात्रियों की चीख-पुकार सुन कर आसपास के लोग जुटे और घायलों को ऑटो से बाहर निकाला. इसके बाद उनको लेकर अस्पताल गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










